क्रिप्टो ट्रेडिंग API

अवार्ड-विनिंग सेक्युरिटी द्वारा समर्थित भरोसेमंद और कम लेटेंसी वाली ट्रेडिंग.

api / hero-image

अपनी ट्रेडिंग को ऑटोमेट करें, रियल-टाइम मार्केट डेटा ऐक्सेस करें और अपने सभी ट्रेडिंग और एक्सचेंज API को एक ही जगह पर रखकर एडवांस स्ट्रैटजी बनाएं.

API की मदद से ट्रेडिंग शुरू करें

Kraken API की मदद से ट्रेडिंग समाधान

स्पॉट ट्रेडिंग

API के ज़रिए क्रिप्टो स्पॉट मार्केट में ट्रेड करें स्टेकिंग और रियल-टाइम स्टेटस अपडेट संबंधी सहायता के साथ, तुरंत ऑर्डर करें, उनमें बदलाव करें और उन्हें कैंसल करें.

Spot trading

फ़्यूचर्स ट्रेडिंग

लीवरेज्ड फ़्यूचर्स स्ट्रैटजी को ऑटोमेट करें. पोज़ीशन मैनेज करें, PnL प्राथमिकताएं सेट करें और अपने मॉडल को टेस्ट करने और बेहतर बनाने के लिए पुराने डेटा को ऐक्सेस करें.

Spot trading

मार्केट डेटा और फ़ीड्स

एसेट, पेयर्स और फ़ंडिंग रेट की जानकारी की मदद से कस्टम फ़ीड बनाते समय, रियल-टाइम ऑर्डर बुक डेप्थ, स्प्रेड और OHLC डेटा का विश्लेषण करें.

Spot trading

Kraken ट्रेडिंग API फ़ीचर्स

आसान ऑनबोर्डिंग

API पर आधारित क्रिप्टो ट्रेडिंग स्ट्रैटजी फटाफट बनाएं और उन्हें ऑटोमेट करें.

डीप लिक्विडिटी

क्रिप्टो पर हमारी डीप लिक्विडिटी और टाइट स्प्रेड की मदद से ट्रेड एग्ज़ीक्यूशन में सुधार करें.

99% अपटाइम

24/7/365 क्रिप्टो ट्रेडिंग और डेटा के लिए भरोसेमंद, कम लेटेंसी वाले एंडपॉइंट.

आर्बिट्रेज कैप्चर करें

विभिन्न मार्केट्स में ट्रेडिंग के अवसरों का लाभ उठाएं.

इंटीग्रेटेड स्टेकिंग

प्रोग्रामेटिक तरीके से कई क्रिप्टो एसेट को स्टेक और अनस्टेक करें.

डेटा का उपयोग करें

निरंतर, रीयल-टाइम डेटा के लिए हमारे WebSockets API की सदस्यता लें.

अपना API चुनें

REST API

HTTP पर ट्रेडिंग, फ़ंडिंग और स्टेकिंग वर्कफ़्लो का समर्थन करने वाला सिंक्रोनस अनुरोध-प्रतिक्रिया से जुड़ा API.

WebSocket API

रियल-टाइम ट्रेडिंग और इवेंट-संचालित अपडेट्स के लिए एसिंक्रोनस, टू-वे कनेक्टिविटी

FIX API

FIX प्रोटोकॉल का इस्तेमाल करके इंस्टीट्यूशनल क्लाइंट्स के लिए बनाया गया हाई-परफ़ॉर्मेंस ट्रेडिंग इंटरफ़ेस.

API options

क्रिप्टो API से जुड़े दस्तावेज़

पावरफ़ुल क्रिप्टो ट्रेडिंग वर्कफ़्लो बनाने के लिए, हमारे क्रिप्टो एक्सचेंज API और गाइड देखें.

Kraken API की मदद से ट्रेडिंग शुरू करें

बिना समय सीमा वाली अपनी API कुंजी जनरेट करें, कस्टम स्कोप सेट करें और अतिरिक्त सुरक्षा के लिए IP को व्हाइटलिस्ट करें.
शुरू करने के लिए तैयार हैं?

क्रिप्टो ट्रेड API संबंधी अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

क्रिप्टो ट्रेडिंग API आपको प्रोग्रामेटिक तरीके से Kraken पर ऑर्डर देने, बैलेंस चेक करने और ट्रेड मैनेज करने की सुविधा देता है. यह आपके Kraken अकाउंट के साथ सुरक्षित रूप से इंटरैक्ट करने के लिए हस्ताक्षर वाले ऑथेंटिकेशन के साथ HTTP अनुरोधों का इस्तेमाल करता है.

अपने Kraken अकाउंट में लॉग इन करें, सेक्युरिटी > API पर जाएं, फिर कुंजी जोड़ें पर क्लिक करें. अपने यूज़ केस के लिए ज़रूरी अनुमतियां कॉन्फ़िगर करें, कुंजी को नाम दें और जनरेट की गई API कुंजी और प्राइवेट कुंजी को सुरक्षित रूप से स्टोर करें.

सिर्फ़ अपनी गतिविधियों के लिए ज़रूरी अनुमतियां ही सक्षम करें. क्रिप्टो ट्रेडिंग के लिए, फ़ंड्स > क्वेरी और ट्रेड करें को सक्षम करें. जब तक आपके इस्तेमाल के लिए बिल्कुल ज़रूरी न हो, तब तक विथड्रॉ करने की सुविधा चालू करने से बचें.

आप 24/7 ऑर्डर कर सकते हैं. अगर आप मार्केट के समय के बाद कोई इक्विटी ऑर्डर सबमिट करते हैं, तो इसे अगले ट्रेडिंग सेशन की शुरुआत में कतार में लगाया जाएगा और एग्ज़ीक्यूट किया जाएगा.

अपनी API कुंजियों को सुरक्षित करते समय, यह ज़रूरी है कि आप अपनी API कुंजियों को कभी भी सबके साथ शेयर न करें, कुंजियों को सुरक्षित माहौल (जैसे, एन्क्रिप्टेड वॉल्ट) में स्टोर करें, अगर उपलब्ध हो, तो IP व्हाइटलिस्टिंग चालू करें, कम से कम ज़रूरी अनुमतियों वाली कुंजियों का इस्तेमाल करें और कुंजियों को समय-समय पर रोटेट करें.

नहीं, Kraken का एक्सचेंज API मुफ़्त में इस्तेमाल किया जा सकता है. हालांकि, API के ज़रिए ऑर्डर एग्ज़ीक्यूट करते समय स्टैंडर्ड ट्रेडिंग फ़ीस लगती है, जैसा कि मैन्युअल ट्रेडिंग में होता है.

हां. Kraken, सिस्टम की स्टेबिलिटी को पक्का करने के लिए रेट लिमिट लागू करता है. डिफ़ॉल्ट लिमिट, प्रति सेकंड एक कॉल है और कुछ एंडपॉइंट्स के लिए लिमिट ज़्यादा है. ज़्यादा जानकारी वाले रेट लिमिट टियर के लिए, Kraken के API से जुड़े दस्तावेज़ देखें.

हां. क्रिप्टो का पुराना कैंडलस्टिक डेटा पाने के लिए, सार्वजनिक OHLC एंडपॉइंट का इस्तेमाल करें. आप एसेट पेयर, टाइम इंटरवल और शुरू करने का टाइमस्टैम्प बता सकते हैं.

नहीं. कोई भी ब्लॉकचेन API सीधे ब्लॉकचेन से डेटा देता है (जैसे, ऐड्रेस बैलेंस, ब्लॉक की जानकारी), जबकि एक्सचेंज API, Kraken जैसे प्लेटफ़ॉर्म के साथ इंटरैक्ट करके ट्रेड करता है या अकाउंट डेटा ऐक्सेस करता है.

Kraken का ट्रेड API ज़्यादातर देशों में उपलब्ध है. हालांकि, पाबंदियों या लोकल नियमों के तहत आने वाले क्षेत्रों में उपलब्धता सीमित हो सकती है. सबसे नई जानकारी के लिए, Kraken द्वारा समर्थित क्षेत्र देखें.

pro logo

ऐप डाउनलोड करें

Kraken Pro App
Kraken Pro App